सारंगढ़ । गांवों के समग्र और समावेशी विकास में जिला पंचायत अध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वे जिले के ग्राम पंचायतों में मूलभूत एवं बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने सरकार के विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर विकास के मार्ग की प्रशस्त करते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष के दायित्वों कर्तव्यों के सफल क्रियान्वयन के दिशा में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने जिले में विकास की गतिविधियों को एक नई आयाम देने हर संभव प्रयासरत हैं। इसी अनुक्रम में जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिलकर जिले के गांवों में बेहतर आवागमन और सफल कनेक्टिविटी के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण और सीसी रोड निर्माण की मांग कियें थे ।जिस पर मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गांव की विकास हेतु कनकबीरा से नरेश नगर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क निर्माण कार्य, रामटेक के आश्रित ग्राम गंधाचूंवा से नवाडीह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क निर्माण कार्य, बोड़ाडीह से धननसीर प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना निर्माण कार्य की स्वीकृति दिए हैं। जिसका जिला पंचायत अध्यक्ष पांडे ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।वहीं पांडे जी क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयत्न करने में लगे हुए हैं और पूरी तरह से सफल भी हो रहे हैं ।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
