सारंगढ़। छग राज्य में पुलिस विभाग द्वारा यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है । जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक आंजनेय वैष्णव के दिशा निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडेय के मार्गदर्शन में सारंगढ नगर के बस स्टैंड पुलिस सहायता केन्द्र में जिले के रक्षित निरीक्षक जितेंद्र चंद्रा के नेतृत्व में बस चालको , ऑटो चालकों व आम जनता को यातायात सड़क सुरक्षा की जानकारी देते हुए शपथ दिलाया गया।जिसमें गाड़ी चलाते समय सावधानी रखने व दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने की सलाह दी गई । इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रक्षित निरीक्षक जितेंद्र चंद्रा, सब इंस्पेक्टर समेलाल सोनवानी, प्रधान आरक्षक श्याम प्रधान, अक्षय रात्रे, संपादक रवि तिवारी सहित बड़ी संख्या में वाहन चालक व आमजनता उपस्थित रहे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:धर्मांतरण विवाद पर कोतवाली में भाजपा का हल्लाबोल, कार्रवाई की मांग पर धरने से गरमाई सियासत… - June 15, 2026
- कटंगपाली और छेलफोरा बने अवैध माइनिंग के सबसे बड़े “डार्क स्पॉट”..धरती का सीना चीरकर रसूखदार भर रहे तिजोरियां, धूल फांकने को मजबूर बेबस इंसान… - June 15, 2026
- 30 जून तक कराएं श्रमिक पंजीयन में सुधार, नहीं तो अटक सकती हैं योजनाओं की सुविधाएं… - June 15, 2026

