सारंगढ़ । भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती वैजयंती नंदू लहरें ने बताया कि – महिला सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना प्रदेश में लागू की गई है , जो प्रदेश में एक ऐतिहासिक पहल है । इससे 68 लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही है। महिला हितग्राही स्वास्थ्य तथा दवाई पर व व्यवसाय एवं अन्य कार्यों के लिए स्वतंत्र एवं निर्णायक निर्णय ले रही है , जिससे उनके जीवन में आर्थिक सुधार हो रही है। आदिवासी महिलाओं ने भी इसका फायदा उठाया है। महिला सशक्तिकरण जिसके तहत महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है। प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत महिलाओं की स्वास्थ्य का देखभाल की जा रही है। पोषण आहार जिसमें बच्चों को मल्टी विटामिन पोषण आहार दिया जा रहा है , जिसके चलते बच्चों में कुपोषण में कमी आई है।लहरें ने बताया कि महिलाओं की सुदृढ़ आर्थिक व्यवस्था के लिए कदम उठाए जा रहे हैं । आंगनवाड़ी में महिलाओं की भर्ती की जा रही है । बच्चों के पोषण आहार के रेसिपी में बदलाव किया गया है , इसमें मीठा नमकीन और दलिया दिया जा रहा है ।प्रधानमंत्री मातृत्व योजना से कई महिलाएं लाभान्वित हुई है ।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
