सारंगढ़ । नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 में पार्षद शुभम बाजपेई की मांग पर डोर – टू – डोर नालियों की व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कार्य का उद्देश्य वार्ड में स्वच्छता बनाए रखना तथा जल जमाव की संभावित समस्या से नागरिकों को राहत दिलाना रहा। इस अवसर पर मुख्य नपा अधिकारी ज्ञान पुंज कुलमित्र स्वयं मौके पर उपस्थित रहे। उनके साथ सहायक अभियंता महेंद्र पैंकरा भी मौजूद थे । नपा अधिकारियों ने सफाई कार्य का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों को नालियों की नियमित सफाई, कचरा समय पर हटाने व स्वच्छता मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। पार्षद शुभम बाजपेई ने बताया कि – वार्ड वासियों की लगातार शिकायतों को देखते हुए यह सफाई अभियान चलाया गया है , उन्होंने नपा प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि – नियमित सफाई से न केवल जलभराव की समस्या दूर होगी, बल्कि वार्ड में स्वच्छ, स्वस्थ वातावरण भी सुनिश्चित होगा।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
