रायपुर : छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा के राष्ट्रीय महासचिव लखन दास ने प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारियों से अपील की है कि वे सूरजपुर (अम्बिकापुर) में आयोजित होने वाले महासभा के कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।
राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि यह आयोजन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, समाज के सामने आ रही चुनौतियों पर सामूहिक विचार-विमर्श करने तथा भविष्य की कार्ययोजना तय करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से ही समाजहित के निर्णय प्रभावी रूप से लागू किए जा सकते हैं।
राष्ट्रीय महासचिव लखन दास ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक समीक्षा, मंडलों के समन्वय, युवा एवं महिला सहभागिता, सामाजिक कुरीतियों पर नियंत्रण तथा शिक्षा व सामाजिक उत्थान से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। साथ ही आगामी समय में आयोजित होने वाले सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की जाएगी।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा समाज को एक सूत्र में बांधने और उसकी आवाज को मजबूती देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। ऐसे में सूरजपुर (अम्बिकापुर) का यह आयोजन संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।
अंत में राष्ट्रीय महासचिव ने सभी पदाधिकारियों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की और कहा कि एकजुटता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है।
- हसौद क्षेत्र में काट पत्ती जुए की चर्चा, पुलिस निगरानी बढ़ाने की मांग… - October 25, 2026
- आवास अधूरे तो होगी राशि की वसूली, निरस्तीकरण की चेतावनी… - October 25, 2026
- सेवा सेतु पोर्टल से सरकारी सेवाएं होंगी आसान, पारदर्शी व्यवस्था पर जोर… - October 25, 2026
