सारंगढ़ बिलाईगढ़ – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह की सहमति से भाजपा, अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई,कार्यकारिणी में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले को बड़ा प्रतिनिधित्व संगठन स्तर पर मिला है, अब तक भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री का दायित्व संभाल रहे,सारंगढ़ विधानसभा के कद्दावर युवा नेता हरिनाथ खूंटे को अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है, लगातार भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका देते रहें हैं प्रदेश भर में अनुसूचित जाति मोर्चे को मजबूत करने में भी लंबे समय से लगे हुए थे इसी के चलते उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी मिली हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने खूंटे के कार्य अनुभव को देखते हुए फिर से भरोषा जताया है और प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी शौपीँ है,

मिडिया से चर्चा के दौरान हरिनाथ खूंटे जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझे अनुसूचित जाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री के (दायित्व) जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी गंभीरता से निभाउंगा, साथ ही मैं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े के साथ साथ प्रदेश भाजपा को धन्यवाद देता हूँ। जो मूझ पर भरोषा जताया है और निश्चित ही मैं पुरे लग्न से कार्य करूँगा और मैं आश्वास्थ करता हूँ की प्रदेश भर में अनुसूचित मोर्चा को और मजबूत करने के लिए विशेष पहल किया जाएगा।
- भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण (गुड्डू) यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर… - August 1, 2026
- आजादी के दशकों बाद भी बदहाल “देवरहा”मुक्तिधाम और पक्की सड़क के लिए तरस रहे ग्रामीण, सीईओ को सौंपा ज्ञापन… - August 1, 2026
- ‘जुर्माने का रिचार्ज’ खत्म होते ही फिर शुरू हुआ ‘खनन उत्सव’?बरमकेला में प्रशासन की लाचारी पर माफिया भारी!12 लाख का ‘टोल टैक्स’ चुकाकर फिर पटरी पर लौटा डोलोमाइट सिंडीकेट..सात एकड़ जमीन गायब, पर साहब लोगों की आंखें अब भी बंद! - August 1, 2026




