रायगढ़, । थाना घरघोड़ा क्षेत्र के ग्राम कपाटडेरा भेण्ड्रा में हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी छह घंटे के भीतर पुलिस ने सुलझाते हुए दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
आज सुबह ग्राम कपाटडेरा भेण्ड्रा निवासी गुरबार सिंह राठिया (43 वर्ष) और उनकी पत्नी मनिता राठिया (30 वर्ष) का शव उनके घर के बाहर देखा गया जिसकी सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर कार्रवाई के लिए घटनास्थल पहुंची । वहीं सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी, डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा, एफएसएल टीम, साइबर सेल एवं डॉग स्क्वाड भी मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का होने पर पुलिस ने मृतकों के परिजनों, आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की गई, जिसमें सामने आया कि पुराने विवाद और पैसों के लेन-देन का आपसी विवाद को लेकर मनमुटाव चल रहा था इसी आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल दोनों संदेहियों को हिरासत में लेकर थाना तलब किया है और उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। मामले में हत्या का अपराध कायम कर विवेचना की जा रही है, अग्रिम जांच पर घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी पृथक से जारी की जाएगी।
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
