राजधानी रायपुर के माना थाना में जुआरी के 12 लाख गबन मामले में एसएसएपी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसएपी ने थाने के टीआई को लाइन अटैच करने के साथ थाने के तीन पुलिसकर्मिंयों को निलंबित कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक 3 अगस्त रविवार-सोमवार की दरमियानी रात में माना इलाके के एक फार्म हाउस में जुएं की बडी फड़ लगी थी। जिसकी सूचना माना थाना की पेट्रोलिंग टीम को देर रात लगी। मौके पर जाकर देखा तो जुआ खेल रहे जुआरी मौके से जा चुके थे। तभी फार्म हाउस के पास ही बाइक सवार एक युवक जाता दिखा। जिसे पेट्रोलिंग वाहन ने रोककर पूछताछ करते की और तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 12 लाख रूपये नगदी मिले। जिससे पूछने पर उसने स्वीकारा कि वो जुएं में जीता है।
पुलिस के आलाधिकारियों तक पहुंची खबर
जिसके बाद पेट्रोलिंग वाहन पर पदस्थ हवालदार रमेश राठौर आरक्षक हेमंत राठौर समेत आरक्षक शिवा निराला ने उससे 12 लाख रूपये जब्त करके भगा दिया। उसके बाद पेट्रोलिंग स्टाफ ने उन जब्त रूपयों को थाने में न जमा कर आपस में बांट लिया, ये खबर आग की तरह शहर में फैली और फैलते हुए पुलिस के आलाधिकारियों तक भी पहुंची।
थाना प्रभारी यमन देवांगन को लाइन अटैच करने के आदेश
जिसके फलस्वरूप आज हवालदार रमेश राठौर आरक्षक हेमंत राठौर समेत आरक्षक शिवा निराला को निलबिंत कर थाना प्रभारी यमन देवांगन को लाइन अटैच करने के आदेश जारी किये है। दरअसल बताया ये जा रहा है कि पुलिसकर्मियों ने जिस युवक से पैसे लेकर भगाया था वो राजिम का रहने वाला युवक था, उसको थाना प्रभारी यमन देवांगन ने सभी पुलिसकर्मियों से आपस में बांटे पैसे वापस कराये थे।
मामला उजागर होने के बाद शिकायत एसएसपी डां.लाल उमेद तक पहुंची। जिसे गंभीर अपराध मानते हुये थाने के टीआई यमन देवांगन को लाइन अटैच कर दिया है। वहीं, तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है और पूरे मामले की जांच माना सीएसपी लंबोदर पटेल को सौंपने के आदेश दिए गए हैं।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
