शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाएं अब आम नागरिकों से लेकर विशिष्ट लोगों को भी निशाना बना रही हैं। ताज़ा मामला सरगुजा राजपरिवार से जुड़ा है जहां पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के निवास स्थान कोठीघर से अज्ञात चोर पीतल से बनी हाथी की मूर्ति चुरा ले गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है जिससे पुलिस को जांच में मदद मिलने की उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार राजमहल परिसर के पास स्थित कोठीघर के मुख्य गेट पर पीतल की दो हाथियों की मूर्तियाँ स्थापित थीं। इन्हीं में से एक मूर्ति को चोरों ने बड़ी ही चालाकी से चोरी कर लिया। चोरी की यह वारदात उस समय हुई जब राजपरिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि गेट पर सुरक्षा गार्ड तैनात था लेकिन उसे भी चोरी की भनक तक नहीं लगी।
घटना के बाद क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अम्बिकापुर में इससे पहले भी सार्वजनिक स्थानों पर लगी मूर्तियों, अस्पताल परिसर से एम्बुलेंस चोरी, और अन्य चोरियों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अब राजपरिवार के निवास पर हुई चोरी ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज़ कर दी गई है।


- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
