रायगढ़: औद्योगिक जिला रायगढ़ के श्याम मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। यहाँ शातिर चोरों ने मंदिर में धावा बोलकर करीब 10 लाख रुपये से ज्यादा के सोने-चांदी और नकद धनराशि पर हाथ साफ़ कर दिया। पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करा दी गई है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

कोतवाली थाने में मामला दर्ज
जानकारी के मुताबिक़ देर रात मंदिर का ताला तोड़कर घुसे अज्ञात चोरों ने सोने का छत्र, मुकुट और दान पेटी के कैश पर हाथ साफ़ कर दिया। बताया जा रहा है कि, इनकी कीमत करीब दस लाख रुपये से भी ज्यादा है। कोतवाली पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है, सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने उम्मीद जताई है कि, आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शातिर चोरों की पहचान के लिए डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- छत्तीसगढ़ के इस साइको किलर ने मार डाले 8 लोग, दोस्ती करके पिलाता था जहरीला जाम, कुत्ते पर किया था फर्स्ट ट्रॉयल… - June 25, 2026
- छत्तीसगढ़:युवक से मारपीट और अर्द्धनग्न घुमाने का आरोप, राशन कार्ड से शुरू हुआ विवाद… वीडियो वायरल होने के बाद गरमाया मामला… - June 25, 2026
- छत्तीसगढ़ में अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यूनिफार्म खरीदने के लिए मिलेगी राशि… - June 25, 2026


