प्रदेश में पिछले पांच दिनों से लगातार बारिश हुई है। शुक्रवार को प्रदेश की बारिश में कमी आई है। लगातार हुई बारिश के चलते प्रदेश के सभी नदी-नाले और डैम उफान पर है। वहीं पांच दिनों से हुई बारिश के चलते मौसम भी ठंडा हो चुका है /प्रदेश के कई जिले ऐसे भी है जहां रुक-रुककर हल्की से भारी बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेशभर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में आज भी होगी बारिश
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मौसम विभाग ने शनिवार को भी जमकर बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर, दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, कबीरधाम, बालोद, बेमेतरा, बिलासपुर, बलौदाबजार, कांकेर समेत अधिकांश जिलों में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने इन सभी जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
लगातार पांच दिन हुई बारिश
बता दें कि, छत्तीसगढ़ के अधिकतर इलाकों में पिछले पांच दिनों से लगातार बारिश हो रही है। लगातार बारिश होने के जलते कई जलाशय लबालब हो गए हैं। राजनांदगांव के मोंगरा जलाशय से 70 हजार क्यूसेक पानी शिवनाथ नदी में छोड़ा गया है। इसके साथ ही बारिश के चलते गंगरेल बांध भी लबालब भर चुका है।
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
