सारंगढ़ एसडीएम आईएएस प्रखर चंद्राकर ने बड़ी कार्यवाही करते हुए शासकीय राशि को जमा नहीं करने वाले पंचायत सचिव आलोक थवाईत को जेल भेज दिया। इस कार्यवाही से उन पंचायत सचिवों में हड़कंप मच गया है जिन्होंने विकास कार्य की राशि आहरण तो कर लिया है किन्तु विकास कार्य नहीं करवाया है।

आलोक थवाईत पिता लखपति थवाईत वार्ड नं. 12 फुलझरिया पारा सारंगढ़ जब भंवरपुर पंचायत के ग्राम पंचायत सचिव थे तब निर्माण कार्य नहीं करवा कर राशि आहरण का कार्य किया था। जिसके कारण से 16 अप्रैल 2024 को अंतिम आदेश पारित कर अनुविभागीय अधिकारी सारंगढ़ ने 11.95 लाख रुपए को जनपद पंचायत में जमा करने का आदेश प्रसारित किया था। किंतु आज पर्यंत तक ऐसा नहीं हुआ जिसके बाद आज एसडीएम आईएएस प्रखर चंद्राकर ने आलोक थवाईत पंचायत सचिव को 1 माह के लिए जेल भेज दिया। आलोक थवाईत वर्तमान में बरभाटा अ में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
