कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। बालको थाना क्षेत्र स्थित दोन्द्ररो गांव में शादी नहीं कराने से नाराज बेटे ने अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।

यह मामला 16 जून 2024 को सामने आया था। अब न्यायालय ने इस जघन्य हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार की अदालत ने आरोपी अशोक कुमार केवट (30 वर्ष) को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। गौरतलब है कि घटना के दिन अशोक ने अपने पिता दिलहरण केवट (55 वर्ष) पर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था और आगे की कार्रवाई की गई थी।

आरोपी
जानकारी के अनुसार, अशोक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दोनों बड़े भाइयों की शादी हो चुकी थी और वे अपने-अपने परिवारों के साथ अलग रहते थे। अशोक अपने पिता दिलहरण के साथ ही रहता था। दिलहरण खेती-किसानी और मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे थे। अशोक घर की साफ-सफाई से लेकर पिता के लिए खाना बनाने तक के सारे काम करता था।
बताया जा रहा है कि अशोक लंबे समय से अपनी शादी की बात को लेकर परेशान था। पिता से कई बार इस संबंध में कहने के बावजूद कोई पहल नहीं होने से वह गुस्से में था। इसी गुस्से में उसने खौफनाक कदम उठा लिया।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
