सूरजपुर पुलिस ने नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों के खाते से 2 लाख से ज्यादा की रकम जब्त की गई है.

आरोपी साइबर ठगों के साथ मिलकर उन्हें फर्जी अकाउंट मुहैया कराया करते थे.
दरअसल, सूरजपुर पुलिस को पुलिस मुख्यालय रायपुर से जानकारी मिली थी कि कुछ लोग फ्रॉड करने के लिए ग्रामीणों को पैसों का लालच देकर उनसे बैंकों में नया अकाउंट खुलवाते थे. इसके बाद उनसे खाते की पूरी जानकारी अपने पास ले लेते थे. इसके लिए इन आरोपियों को 20 से 25 हजार रुपये मिलते थे.
भोपाल के साइबर ठग
शिकायत के आधार पर जब पुलिस ने सौरभ साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह भोपाल के कुछ साइबर ठगों के संपर्क में था और इन्हीं ठगों ने उसे ग्रामीणों से खाता खुलवाने के लिए कहा था.
सरगनाओं को पुलिस ने रिमांड पर लिया
आरोपी के बयान के बाद पुलिस ने चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है. इनके नाम सौरभ साहू, अमन साहू, विशाल साहू और सूर्य सोनवानी हैं. फिलहाल पुलिस ने मुख्य सरगना सौरभ साहू और अमन साहू को कोर्ट से 2 दिन का पुलिस रिमांड लिया है. बाकी के 3 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस का दावा है कि जल्द इस मामले में बड़े खुलासे किए जाएंगे.
- वृंदावन में राष्ट्रीय वैष्णव (च.सं.) संयुक्त महासम्मेलन-2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न - August 5, 2026
- भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में संत रविदास कलश यात्रा का सारंगढ़ में हुआ भव्य स्वागत…कलगीडीपा, दानसरा व भारत माता चौक पर उमड़ी भीड़..खड़गेश्वरनाथ मंदिर में कलश हुआ स्थापित.. - August 5, 2026
- काजोल के करियर का सबसे मुश्किल रोल, विलेन बनकर बनाया था बड़ा रिकॉर्ड.. - August 5, 2026




