रायपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित भगवती माता मंदिर से दान पेटी चोरी होने का मामला सामने आया है। मंदिर में रखी दान पेटी से करीब 5000 रुपये चोरी कर लिए गए। इसके अलावा पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के निर्माणाधीन मकान से पुराने सरिए की चोरी भी हुई।

प्रार्थी विक्रम सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को मोह. अल्फाज और करण तांडी के नामों की जानकारी मिली। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- रात की गश्त में पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्कता से 75 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… - June 18, 2026
- सारंगढ़:बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, दरवाजा तोड़ने पर सामने आई दर्दनाक सच्चाई… - June 18, 2026
- विश्वास और विकास का महाकुंभ: जनकल्याण योजनाओं से जुड़ने उमड़े लोग, मंडी प्रांगण में लगा पंजीकरण शिविर… - June 18, 2026

