अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में दिनदहाड़े कॉलेज छात्रा का अपहरण होने से इलाके में सनसनी फैल गई है. कॉलेज से घर के लिए निकली सेकंड ईयर की छात्रा काे कार सवार युवक गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए.

छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा और आरोपियों की तलाश में जुटी है. यह घटना मणिपुर थाना क्षेत्र की है.
जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के बौरीपारा की रहने वाली छात्रा खुशी दुबे कॉलेज से घर के लिए निकली थी. इस दौरान कार सवार युवकों ने उनका अपहरण कर लिया. खुशी शासकीय राजमोहनी देवी गर्ल्स कॉलेज में बीकॉम सेकंड ईयर की छात्रा है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामला दर्ज कर छात्रा और आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है. शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
