छत्तीसगढ़ के धमतरी में अंतिम छोर में बसे मादागिरी की जंगलों में सर्चिंग पर निकली DRG की टीम पर नक्सली घात लगाकर बैठे थे. इस बीच नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की.

दोनों तरफ हुए गोलीबारी में दो से तीन नक्सलियों को गोली लगने की खबर है. मुठभेड़ के DRG की टीम ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया है.
नक्सली विरोधी अभियान के लिए निकली
दरअसल पूरी घटना नगरी इलाके के खल्लारी थाना क्षेत्र की है.जहां मादागिरी के जंगल में प्रतिबंधित माओवादी की उपस्थिति की सूचना मिलते ही DRG की 25 से 30 की संख्या में टीम नक्सली विरोधी अभियान के लिए निकली हुई थी. इस बीच सर्च ऑपरेशन के दौरान मादागिरी के जंगल पहाड़ी इलाके में पुलिस नक्सलियों के बीच आधे घंटे तक मुठभेड़ हुई. इस दौरान नक्सली हथियार से लैस पुलिस पर फायरिंग करने लगे.
सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त किया
सुरक्षा बलों के जवानों ने जवाबी फायरिंग की. पेड़ों की आड़ लेते हुए सुरक्षा बलों के जवानों ने आत्मरक्षा के लिए फायरिंग की. दोनों तरफ हुए आधे घंटे तक रुक रुककर फायरिंग में दो से तीन नक्सलियों को गोली लगने की खबर मिल रही है. इस पर धमतरी पुलिस ने दावा किया है. मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त किया है. फिहलाल सुरक्षा बल के जवान अभी भी जंगल मे तैनात हैं. हालांकि की रात होने की वजह से पुलिस अभी सर्च नहीं कर पाएगी. सुबह दिन के उजाले में सुरक्षा बल के जवान जंगल मे सर्च करेंगे. इसके बाद आगे की जानकारी मिल पाएगी.
- जोस बटलर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 के बने नए बादशाह, दुनिया में बनाए सबसे ज्यादा रन… - August 6, 2026
- 8वें वेतन आयोग में नया अपडेट, आई खुशखबरी पर खुशखबरी… - August 6, 2026
- भैया की मौत की बाद भाभी पर गंदी नजर, कांड के बाद महिला बोली- ऐसा देवर हो तो दुश्मन की क्या जरूरत? अब 4 बच्चे…. - August 6, 2026




