रिटायर्ड बाल्को मैनेजर के घर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सूने मकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 9 लाख रुपए के जेवरात जब्त किया गया है.

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि पकड़े गए सभी आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं.
सिविल लाइन थाने में प्रार्थी सुबोध कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 फरवरी, 2025 की सुबह करीब 6 बजे उनके घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण, नगद राशि और अन्य सामान, कुल मिलाकर लगभग 90,000 रुपए का सामान चोरी कर लिया.
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अपराध क्रमांक 101/2025, धारा 331(4), 305(ए), 112(2), 317(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई. पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार आरोपी :-
- अभय सागर उर्फ नड्डा पिता छोटू सागर, उम्र 19 वर्ष, निवासी मोतीसागरपारा, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.)
- अरमान अली पिता स्व. शेख अब्बास अली, उम्र 22 वर्ष, निवासी बजरंगबली मंदिर के पास, मोतीसागरपारा, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.)
- किशन यादव पिता स्व. सीताराम यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी मकान नं. 07, ईमलीडुग्गू, हनुमान चौक के पास, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.)
- घनश्याम उपाध्याय उर्फ बबूआ पिता स्व. बसंतलाल उपाध्याय, उम्र 36 वर्ष, निवासी कुष्ठ आश्रम मोहल्ला, मोतीसागरपारा, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.)
- बैंक स्ट्राइक और 5 दिन की छुट्टी: जानिए आपके UPI, ATM और EMI भुगतानों पर कितना पड़ेगा असर? - September 23, 2026
- नाश्ते में पालक के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट चीला, खाने में लाजवाब और सेहत के लिए है बेस्ट, देखें रेसिपी… - September 23, 2026
- पहला प्यार दूसरी बार: लव रंजन की नई फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज… - September 23, 2026
