प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीरामनवमी आयोजन को लेकर एक माह पूर्व तैयारियां प्रारम्भ होनी है, ज्ञात हो कि 2014 से छत्तीसगढ़ में रायगढ़ रामनवमी शोभायात्रा की भव्यता विख्यात है, इसका आयोजन रामनवमी आयोजन समिति रायगढ़ के माध्यम से किया जाता है,जिसमें जिले का सर्वहिन्दु समाज सम्मिलित होता है,आगामी रामनवमी पर्व को और अधिक उत्साह और भव्यता के साथ मनाने के लिए परंपरानुसार सुभाष चौक हनुमान मंदिर में हिन्दू युवाओं की टोली प्रभु श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना कर रामनवमी मनाने हेतु शंखनाद करती आई है और इस वर्ष भी करेगी, इसके पश्चात ही सर्व हिन्दू समाज रामनवमी आयोजन समिति की बैठक अग्रसेन भवन में प्रारंभ की जाती है, इस हेतु रायगढ़ के सभी युवा हिन्दुओं से आग्रह है कि कल दिन मंगलवार 04 मार्च समय सायं 4 बजे उपस्थित होकर श्रीरामनवमी आयोजन पर्व का शंखनाद करें और यह संकल्प ले कि इस बार रामनवमी और भव्यता से हो,अंततः यह सूचना ही अधिकृत सूचना है आप सभी सादर उपस्थित होवें ..!!


- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
