बिलासपुर। निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद आज बिलासपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. भाजपा की स्वागत रैली के दौरान पटाखा फोड़ने से बारदाना गोदाम में आग लग गई. देखते ही देखते आग फैल गई. यह मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्वागत रैली के दौरान जैसे ही पटाखे फोड़े गए, उनमें से एक चिंगारी गोदाम की छत में रखे बारदाने पर गिर गई, जिससे आग भड़क उठी।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- 15 अगस्त की तैयारियों पर कलेक्टर सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश… - August 4, 2026
- मां का दूध है शिशु का अमृत, स्तनपान सप्ताह में माताओं को दिया गया स्वास्थ्य का संदेश… - August 4, 2026
- ‘बिहान’ की राखियों की धूम: एक दिन में ₹13,420 की बिक्री, महिलाओं के हुनर को मिला सम्मान… - August 4, 2026




