आईसीसी की ओर से एक बार फिर से रैंकिंग जारी कर दी है। टी20 विश्व कप 2026 के बाद ये पहली रैंकिंग है। इस बीच टीम इंडिया के बल्लेबाजों का जलवा फिर से देखने के लिए मिल रहा है।

ईशान किशन ने लंबी छलांग लगाते हुए दूसरे नंबर की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। अब अभिषेक शर्मा की पहले नंबर की कुर्सी पर खतरा खड़ा हो गया है। संजू सैमसन भी अपने शानदार खेल की बदौलत उड़ान भरने में कामयाब रहे हैं। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को हल्का सा नुकसान हुआ है।
इशान किशन की रैंकिंग
अभिषेक शर्मा 875 रेटिंग प्वाइंट के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं इशान किशन सिर्फ उनके 4 अंक पीछे हैं। इशान किशन के 871 प्वाइंट हैं और वो दूसरे स्थान पर हैं। इशान ने पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान और इंग्लैंड के खिलाड़ी फिल सॉल्ट को पछाड़ा। टॉप 10 में भारत के कुल 4 बल्लेबाज हैं। अभिषेक, इशान के अलावा सूर्यकुमार यादव 9वें और तिलक वर्मा 7वें स्थान पर काबिज हैं।
संजू सैमसन ने लगाई लंबी छलांग
वहीं संजू सैमसन ने आईसीसी टी20 रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। संजू अपने करियर की बेस्ट टी20 रेटिंग हासिल करने में कामयाब रहे हैं। वो 637 रेटिंग प्वाइंट के साथ 22 वें नंबर पर पहुंच गए हैं। बता दें वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले ये खिलाड़ी 65वें स्थान पर था लेकिन टी20 वर्ल्ड कप फाइनल जिताने के बाद सैमसन अब 43 बल्लेबाजों को पछाड़कर 22वें स्थान पर पहुंचे हैं।
संजू सैमसन का विश्व कप में प्रदर्शन
संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। इस खिलाड़ी ने 5 मैचों में 321 रन बनाए। उनका बैटिंग औसत 80.25 का रहा। सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में 24 छक्के और 27 चौके लगाए, उनका स्ट्राइक रेट 200 के करीब रहा।
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
