फास्ट फूड आज बच्चों और युवाओं की पसंद बन चुका है, लेकिन हाल की कुछ घटनाओं ने इसकी सेहत पर पड़ने वाली गंभीर असर को लेकर चिंता बढ़ा दी है. उत्तर प्रदेश के अमरोहा में फास्ट फूड से जुड़ी मौतों के मामले सामने आए, वहीं पंजाब में मोमोज खाने के बाद बच्चों की मौत की खबर ने लोगों को झकझोर दिया.

इन घटनाओं के बाद यह सवाल उठने लगा है कि पिज्ज़ा, बर्गर और मोमोज जैसे फास्ट फूड कहीं “फास्ट किलर” तो नहीं बनते जा रहे.

फास्ट फूड से जुड़ी मौतों का मामला
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में फास्ट फूड के अधिक सेवन से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया. कोतवाली डिडौली क्षेत्र के जोया कस्बे की रहने वाली 20 वर्षीय विवाहिता शिफा की इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनों के अनुसार शिफा को चाउमिन, मैगी, मोमोज, बर्गर और पिज्ज़ा जैसे फास्ट फूड खाने का बेहद शौक था. अचानक उसे तेज पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इससे पहले अमरोहा में 18 वर्षीय छात्रा इल्मा और 16 वर्षीय अहाना की भी फास्ट फूड खाने के बाद मौत हो गई थी.
पंजाब में मोमोज खाने से दो मासूमों ने तोड़ा दम
अमरोहा की घटनाओं के बाद पंजाब से भी ऐसी घटना से सभी को हिला कर रख दिया था. जहां मोमोज खाने के बाद दो मासूमों की मौत हो गई. मोमोज खाने के बाद बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. बच्चों में उल्टी, पेट दर्द और फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षण दिखाई दिए. इसके बाद उनका शरीरी नीला पड़ गया और इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना ने स्ट्रीट फूड और सस्ते फास्ट फूड की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
संक्रमण भी बन सकता है वजह
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि हर मामले में सीधे फास्ट फूड को ही मौत की वजह कहना सही नहीं होगा, लेकिन दूषित भोजन या खराब हाइजीन से होने वाला संक्रमण बेहद खतरनाक हो सकता है. डॉक्टर के अनुसार, मोमोज वाले मामले में पूरी क्लिनिकल जानकारी सामने नहीं आई है, इसलिए मौत की सटीक वजह बताना मुश्किल है. हालांकि कई बार खाने की चीजों में मौजूद बैक्टीरिया या गंदगी से गंभीर संक्रमण हो सकता है.
गंदगी और खराब हाइजीन से बढ़ता खतरा
विशेषज्ञों के मुताबिक बाहर मिलने वाले खाने में अगर सफाई का ध्यान नहीं रखा जाए तो कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं.
दूषित भोजन से टाइफॉइड हो सकता है
गंभीर स्थिति में आंतों में ब्लीडिंग या आंत फटने का खतरा रहता है
संक्रमित खाने से एक्यूट डायरिया, उल्टी और पेट दर्द हो सकता है
कुछ मामलों में संक्रमण के बाद किडनी तेजी से फेल भी हो सकती है
बच्चों और युवाओं में तेजी से बढ़ रहा चलन
पिज्ज़ा, बर्गर, मोमोज और चाउमिन जैसे फास्ट फूड बच्चों और युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. लेकिन इनमें अधिक मात्रा में मैदा, नमक और तेल होता है, जो लंबे समय में शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है. डॉक्टरों का कहना है कि जंक फूड का बार-बार सेवन मोटापा, पाचन संबंधी समस्याएं और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है.
- बंजर भूमि को ‘पुष्प वाटिका’ बनाने वाली शिक्षिकामणिप्रभा त्रिपाठी सेवानिवृत्त..30 वर्षों के सेवाकाल के बाद नम आँखों से दी गई विदाई.. - April 29, 2026
- शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई धार: मुकेश कुर्रे ने संभाला बरमकेला बीईओ का पदभार..कर्मचारी फेडरेशन ने किया भव्य स्वागत.. - April 29, 2026
- डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव बने सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नए CMHOस्वास्थ्य सेवाओं में जगी नई उम्मीद.. - April 29, 2026
