सारंगढ़–बिलाईगढ़,
भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) सारंगढ़ में संचालित सब्जी नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत बर्मन ने संस्थान का औचक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण कक्ष में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों से मुलाकात कर प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रगति और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को सब्जी उत्पादन की आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण सब्जी नर्सरी तैयार करने की विधि तथा इससे जुड़े स्वरोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी जा रही थी। सीईओ ने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद करते हुए उनके अनुभव और प्रशिक्षण से मिलने वाले लाभ के बारे में भी चर्चा की।
इस अवसर पर सीईओ इंद्रजीत बर्मन ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सब्जी उत्पादन और नर्सरी प्रबंधन ग्रामीण क्षेत्रों में आय बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम बन सकता है। यदि युवा और महिलाएं वैज्ञानिक तरीके से इस कार्य को अपनाएं तो वे कम लागत में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं और आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को रोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रेरित किया कि वे प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग कर स्वरोजगार स्थापित करें और अपने गांव के अन्य लोगों को भी इससे जोड़ें।
कार्यक्रम के दौरान आरसेटी सारंगढ़ के अधिकारी एवं स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे और प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन की जानकारी दी। संस्थान द्वारा इस तरह के प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ाने का सतत प्रयास किया जा रहा है।

- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026
- क्या सरसों का तेल, नमक और लौंग से दूर हो जाएगा दातों का पीलापन दूर? एक्सपर्ट से जानें वायरल दावे का सच… - June 14, 2026
- इम्तियाज और कंगना की फिल्म पर भारी पड़ी हॉंटेड 3D, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों से की ज्यादा कमाई… - June 14, 2026

