सारंगढ़ । पुष्कर शर्मा पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी थाना चौकी प्रभारियो को नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने संबंधी निर्देश के परिपालन में 14 फरवरी 25 को सरिया पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर थाना के सामने मेन रोड पर घेराबंदी कर चेकिंग किया जा रहा था। चेकिंग दौरान सफेद रंग के बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 04 एम 8789 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में बोलेरो वाहन के सीट पीछे बनाये गये गुप्त चैम्बर में 50 किग्रा अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपा कर रखा जाना पाया गया। मौके पर पकड़े गये आरोपी संग्राम बाग पिता जगबंधु बाग उम्र 26 वर्ष निवासी तोरा आर्दशपंडा थाना सिटी कोतवाली बरगढ़ जिला बरगढ उडिसा से पूछताछ करने पर अपने साथी जीतू भाई द्वारा उड़ीसा खेदापाली भटली से बोलेरो वाहन में गांजा लोड कर मुझे देकर उड़ीसा कंचनपुर सरिया से बिलासपुर (छग.) तस्करी करने हेतु भेजा गया स्वीकार किया। जिस पर आरोपी को धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। मामले में बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंक से जुड़े संलिप्त शेष आरोपी की पता साजी की जा रही है।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
