सारंगढ़। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जिला भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा सारंगढ़ में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का घेराव किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है और पूरा प्रदेश इसकी चपेट में आता जा रहा है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार इसे रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठा रही है।

युवाओं को नशे से बचाने कड़ी कार्रवाई की मांग

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को नशे से बचाने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई क्षेत्रों में अफीम की खेती भी बढ़ रही है, जिसे रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए ठोस नीति लागू करने की मांग की।
महंगाई पर भी सरकार को घेरा
कांग्रेस नेताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हाल ही में गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे महिलाओं और गृहिणियों के घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ा है। नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है और सरकार को इस पर नियंत्रण कर जनता को राहत देनी चाहिए।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को बुलंद किया। कार्यक्रम में श्रीमती सोनी अजय बंजारे, घनश्याम मनहर, गणपत जांगड़े, अरुण, गोल्डी नायक, विनोद भारद्वाज, पवन अग्रवाल, उमेश केसरवानी, सरिता गोपाल, राकेश पटेल, रामनाथ सिदार, सतीश श्रीवास, रविन्द्र नंदे, राधे जायसवाल, दिलीप आनंद, गोपाल बाघे, मितेंद्र यादव, नागेश्वर महंत, अश्वनी चंद्रा, अंकित पटेल, राम सिंह ठाकुर, सहदेव सिदार, रामकुमार श्रीवास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में बरमकेला, बिलाईगढ़ व सारंगढ़ के कांग्रेस पदाधिकारी और सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही।
पुलिस ने बनाए रखी शांति व्यवस्था
कार्यक्रम के दौरान सिटी कोतवाली थाना प्रभारी हक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्नेहिल साहू की टीम पूरी तरह मुस्तैद रही और उन्होंने पूरे प्रदर्शन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
