सरिया वैष्णव समाज के होली मिलन में उमड़ा जनसैलाब..समाजिक भवन के लिए भूमि की सौगात..वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे सामाजिक भवन का भूमिपूजन..नगर पंचायत अध्यक्ष ने की घोषणा..
सरिया। नगर पंचायत भवन के सभाकक्ष में वैष्णव बैरागी समाज का जिला स्तरीय होली मिलन एवं स्नेह सम्मेलन ऐतिहासिक भव्यता के साथ संपन्न हुआ। सरिया मंडल अध्यक्ष श्री पूर्णचंद बैरागी जिला अध्यक्ष श्री लखन दास वैष्णव एवं जिला महासचिव श्री विश्वनाथ बैरागी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भक्ति, उत्साह और सामाजिक एकजुटता का अनूठा संगम देखने को मिला। आयोजन के दौरान समाज के लिए बहुप्रतीक्षित भूमि की घोषणा होने से हर्ष का माहौल है।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण शराफ एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश नायक उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत समाज के वरिष्ठों ने तिलक और पुष्पहार से किया। जनप्रतिनिधियों ने वैष्णव समाज की सात्विकता और उनकी संगठित शक्ति की जमकर सराहना की।
भूमि की घोषणा और वित्त मंत्री का प्रवास-
कार्यक्रम का सबसे मुख्य आकर्षण वैष्णव समाज हेतु सामाजिक भवन के लिए भूमि आवंटन की घोषणा रही। समाज की वर्षों पुरानी इस मांग पर मुहर लगते ही सभाकक्ष तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। पदाधिकारियों ने बताया कि आवंटित भूमि पर जल्द ही एक भव्य भवन का निर्माण होगा, जिसका भूमि पूजन प्रदेश के वित्त मंत्री माननीय ओपी चौधरी के कर-कमलों द्वारा संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
फाग की मस्ती और सामूहिक भोज
होली के पावन पर्व पर आयोजित इस मिलन समारोह में फाग गीतों की स्वर लहरियों ने समां बांध दिया। पारंपरिक गीतों पर समाज के युवा और बुजुर्ग जमकर थिरके। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक पंगत में बैठकर स्वादिष्ट स्वरुचि भोजन ग्रहण किया, जो आपसी समरसता और भाईचारे का प्रतीक बना।
कमलेश अग्रवाल, अध्यक्ष, नगर पंचायत सरिया का वक्तव्य –
”वैष्णव समाज की एकजुटता प्रेरणादायी है। सरिया नगर पंचायत सदैव समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए तत्पर है। आवंटित भूमि समाज के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।”
जिले भर से जुटे दिग्गज पदाधिकारी-
सम्मेलन में जिले के कोने-कोने से वैष्णव बैरागी समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री ईश्वर दास वैष्णव, रायगढ़ जिलाध्यक्ष श्रीमती रेखा वैष्णव, सरिया अध्यक्ष श्री पूर्णचंद बैरागी। प्रमुख रूप से श्री लकेश्वर वैष्णव, श्री रमेश वैष्णव, श्री मोहर दास वैष्णव, श्री वासुदेव वैष्णव, श्री मकरध्वज बैरागी, श्री विक्की वैष्णव, श्री श्याम वैष्णव।
श्री सदानंद बैरागी, श्री बसंत बैरागी, श्री श्वेत दास बैरागी, श्री निराकार बैरागी, श्री पुरुषोत्तम बैरागी, श्री सुशील बैरागी, श्री अजय बैरागी, श्री शिव बैरागी और श्री प्रकाश बैरागी सहित सैकड़ों स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।



- सरिया वैष्णव समाज के होली मिलन में उमड़ा जनसैलाब..समाजिक भवन के लिए भूमि की सौगात..वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे सामाजिक भवन का भूमिपूजन..नगर पंचायत अध्यक्ष ने की घोषणा.. - March 13, 2026
- फास्ट फूड या फास्ट किलर. जानिए- सेहत के लिए कितने खतरनाक हैं पिज्ज़ा, बर्गर और मोमोज… - March 13, 2026
- घर पर अपने हाथों से बनाएं कच्चे पपीते का अचार, जानिए इसकी सिंपल आसान और स्वादिष्ट रेसिपी… - March 13, 2026
