पहली बार वैज्ञानिकों को ‘अमर’ केकड़ा मिला है. यह क्रेटाशियस काल का है. यानी इसकी उम्र करीब 10.5 करोड़ साल से लेकर 9.50 करोड़ साल के आसपास है. वैज्ञानिक इसे साफ पानी और समुद्री जीवों के बीच की कड़ी मान रहे हैं. वैज्ञानिक इसे अमर इसलिए नहीं कह रहे हैं क्योंकि ये जीवित है. बल्कि इसका शरीर करोड़ों साल पहले एक अंबर में कैद हो गया था. जिसकी वजह से केकड़े का शरीर अभी तक सही सलामत है. यानी वैज्ञानिक इसका डिटेल में अध्ययन कर सकते हैं.


इस ‘अमर’ केकड़े को क्रेटस्पारा अथानाटा (Cretaspara athanata) नाम दिया गया है. अथानाटा यानी अमर, क्रेट मतलब खोल वाला और अस्पारा मतलब दक्षिण-पूर्व एशिया में बादलों और पानी के देवता का नाम. यह नाम इसके उभयचरी जीवन (Amphibious Life) और जगह के नाम पर दिया गया है. यह स्टडी हाल ही में साइंस एडवांसेस जर्नल में प्रकाशित हुई है.
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के पोस्टडॉक्टोरल रिसर्चर जेवियर लूक ने कहा कि यह ‘अमर’ केकड़ा इसलिए भी दुर्लभ है क्योंकि वैज्ञानिकों को आमतौर पर कीड़े, मकोड़े, बिच्छू, मिलीपीड्स, पक्षी, सांप अंबर में जकड़े मिलते हैं. लेकिन ये सभी जमीन पर रहने वाले जीव हैं. पहली बार ऐसा हुआ है कि कोई पानी में रहने वाला जीव अंबर में जकड़ा हुआ मिला है. आमतौर पर केकड़े पानी में ही रहते हैं. वो जंगलों में नहीं आते, न ही पेड़ों पर चढ़ते हैं.
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
