रायगढ़। सड़क हादसे की एक और दर्दनाक खबर बरमकेला थाना क्षेत्र से निकल कर सामने आ रही है। जहां स्कूल में व्याख्याता पद पर पदस्थ शिक्षक छुट्टी के बाद अपना घर लौट रहा था तभी वह हादसे का शिकार हो गया और उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना कारित वाहन को हिरासत में लेकर मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।

बरमकेला थाना प्रभारी डीके मारकंडे से मिली जानकारी के अनुसार मृतक शिक्षक बलराम पटेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरिया में व्याख्याता के पद पर पदस्थ है। जो आज स्कूल से छुट्टी होने के बाद सरिया कंचनपुर लौट रहे थे। मंगलवार शाम 5:30 बजे वे श्रद्धा इलेक्ट्रॉनिक बरमकेला बंसल हार्डवेयर के सामने पहुंचे थे तभी सामने जा रही ट्रक के पीछे टकरा गए जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हुए और उनकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार चार पांच गाड़ियां शिक्षक के आगे जा रही थी पीछे पीछे वे बाइक से जा रहे थे तभी अचानक सामने जा रहे ट्रक के पीछे जा टकराए।




