जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़, भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग के निर्देशानुसार केन्द्र और राज्य सरकार के हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं प्रकरणों के निराकरण हेत 25 अक्टूबर 2021 को जिला स्तरीय ऋण मेला का आयोजन शासकीय नटवर हाईस्कूल मैदान, रायगढ़ में प्रात:10 बजे से किया जाएगा। जिसका उद्देश्य जिला में ऋण प्रवाह को बढ़ाना एवं हितग्राही मूलक शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ लाभान्वित करना है। लीड बैंक मैनेजर ने जिला स्तरीय ऋण मेला के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें जिले में संचालित सभी बैंकों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यहां शासन की रोजगार संवर्धन से जुड़े विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। ऋण मेले में आजीविका मूलक योजनाओं की जानकारी देने साथ ही हितग्राहियों को ऋण उपलब्ध कराने प्रकरण तैयार कर उसका निराकरण किया जाएगा। जिससे उन्हें अपना रोजगार शुरू करने में सुविधा हो। इसके साथ ही यहां बैंक द्वारा प्रदान किये जाने वाले अन्य सभी प्रकार के ऋण के बारे में भी जानकारी दी जाएगी व प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। नटवर स्कूल मैदान में यह ऋण मेला 25 अक्टूबर सोमवार को सुबह 10 से शाम 05 बजे तक चलेगी। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों को इस ऋण मेले का लाभ लेने की अपील की है।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
