राजधानी भोपाल में विट्ठल मार्केट में हो रहे रावन दहन कार्यक्रम में एक युवक युवती और पुलिस वालों में जमकर विवाद हो गया है। बात यहीं नहीं रुकी बल्कि मारपीट तक पहुंच गई।

दरअसल, विट्ठल मार्केट में रावण दहन देखने आए एक युवक और युवती के बीच जमकर विवाद हो गया। रावण दहन देखने आए युवक और युवती ने पहले की एक युवती से मारपीट की। इनके बीच कुर्सी को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद पीड़ित युवती ने पुलिस बुला ली।
लेकिन यहां पर पुलिस से भी युवक और युवती जमकर अभद्रता करते हुए नजर आए। पुलिस कर्मियों से भी दोनों ने जमकर मारपीट की। इसके जवाब में पुलिस ने भी दोनों को जमकर पीट दिया। इस दौरान युवक और युवती पुलिसकर्मियों को जमकर गलियां देते हुए नजर आए। जिसके बाद पुलिस दोनों को लेकर हबीबगंज थाना रवाना हो गई।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
- ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का कलेक्टर ने लिया जायजा… - September 23, 2026
- खेलभाठा में जिला स्तरीय योग-ध्यान सत्र हजारों ने किया योग… - September 23, 2026
