आंध्र प्रदेश के सत्य साईं जिले में शनिवार तड़के चार अज्ञात लोगों ने एक ही परिवार की दो महिलाओं के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार पीड़ित महिला और उसकी बहू अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जिले के चिलामथुर मंडल में एक निर्माणाधीन पेपर मिल में रह रहे थे।
मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने कथित तौर पर पहले परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की और फिर महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया।
अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की हैं।’’
इस बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने जिला पुलिस को अपराधियों को यथाशीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ दौरे पर आएंगे प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, प्राकृतिक खेती, समीक्षा बैठक और योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल… - June 19, 2026
- उत्कर्ष योजना: 20 जून तक करें आवेदन, 5 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा… - June 19, 2026
- 20 जून तक जनकल्याण शिविर, एक ही स्थान पर मिलेगा कई सरकारी योजनाओं का लाभ… - June 19, 2026

