रायगढ़

शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय से संबद्ध के. पी. महाविद्यालय के रासेयो इकाई द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पुष्पा देवांगन, एम.डी.-जयराम पटेल, प्राचार्य संतोष पटेल, डारेक्टर पुरुषोत्तम पटेल के दिशा निर्देशन में कार्यक्रम अधिकारी जानकी साव व महेंद्र पटेल के नेतृत्व में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए हमारे राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है।


स्वयंसेवको द्वारा अपने गांव में दीवार लेखन,रंगोली व स्वयं टीका लगवाकर लोंगो को जागरूक करने का सफल प्रयास किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर टीकाकरण से संबंधित अफवाहों व भ्रांतियों को दूर करने की कोशिश भी स्वयंसेवको द्वारा की जा रही है, ताकि कोरोना की रोकथाम हो सके,औऱ लोंगो को स्वास्थ्य लाभ मिल सके। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक 18 वर्ष उम्र से अधिक वालों को टीकाकरण कराने के साथ ही अपने पड़ोसियों, रिश्तेदारों को भी प्रोत्साहित कर रहें हैं। कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर टेस्टिंग कराने की सलाह देते हुये अपनी सराहनीय भूमिका निभा रहे है।रासेयो के वैलेंटियर्स पूरे उत्साह के साथ कोरोना जागरूकता अभियान में कार्य करते दिखाई दे रहें हैं।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
