संतोष चौहान…

कांग्रेस सरकार के खिलाफ दिनांक 21/5/21 दोपहर 12 से 02 बजे तक सांकेतिक रूप से सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में दिया धरना….
रायगढ़-आज दिनांक 21-5-2021 दिन शुक्रवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की नीतियों एवं टूलकिट का इस्तेमाल कर भय का माहौल पैदा करने के विरोध में सारंगढ भाजपा मंडल के द्वारा अपने अपने घरों में ही रह कर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के नगर मण्डल अध्यक्ष रिंकू तिवारी ने कहा भूपेश सरकार द्वारा जो भय का माहौल तैयार किया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इससे डरने वाले नही हैं प्रदेश की जनता भूपेश सरकार का यह कृत्य बखूबी समझ रही है और आने वाले समय मे इसका जवाब भी देगी इस धरना प्रदर्शन में भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष रिंकू तिवारी,नगर पालिका अध्यक्ष अमित अग्रवाल,भाजपा नेता अरविंद हरिप्रिया, वरिष्ठ नेता जगन्नाथ केशरवानी, भाजपा नगर मण्डल मीडिया प्रभारी रवि तिवारी,पार्षद सत्येंद्र बरगाह,युवा मोर्चा अध्यक्ष नयन बेहार,सूरज गुप्ता,मयूरेश केशरवानी, हरिनाथ खूंटे,विन्शु शर्मा सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा,किसान मोर्चा,उपस्थित थे।
यह धरना प्रदर्शन पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी संख्या में प्रदेश सरकार की कुनीति के विरोध में सांकेतिक तौर पर किया गया।
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों सम्मानित हुए पत्रकार शुकदेव वैष्णव… - September 29, 2026
- छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का एक दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन 4 अक्टूबर को रायपुर मे होगा सम्पन्न..नई कार्यकारिणी के निर्वाचन के साथ विवाह योग्य युवाओं का होगा परिचय… - September 29, 2026
- सरिया : फ्लाई ऐश परिवहन मामले में गाड़ियां जब्त…बिना औपचारिक नोटिस वाहन रोकने का ट्रांसपोर्टरों ने लगाया आरोप.. - September 29, 2026
