सारंगढ़ बिलाईगढ़/ राज्य शासन के सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सारंगढ़ तहसील के ग्राम पंचायत खोखसीपाली में शासकीय उचित मूल्य दुकान (आई डी क्रमांक 412003079) संचालन के लिए इच्छुक संस्था जैसे ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी संस्थाएं, राज्य शासन से जुड़े उपक्रम, वन सुरक्षा समितियां से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र 30 सितंबर 2024 तक आमंत्रित किया गया है। इच्छुक संस्था या महिला अपने पंजीयन प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेजों के साथ कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सारंगढ़ में निर्धारित तिथि 30 सितंबर 2024 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
