छत्तीसगढ़:नाबालिग साली के साथ घर में घुसकर किया रेप, दरिंदा गिरफ्तार…
जशपुर। साली से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार था। पीड़िता के द्वारा पुलिस में शिकायत के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुये आरोपी को पकड़ा गया।
थाना पत्थलगांव की घटना है और आरोपी का नाम रामनारायण ठाकुर है। जानकारी के मुताबिक, 30 अगस्त की दोपहर में 17 वर्षीय नाबालिग पीडिता अपने घर का दरवाजा बंद करके आराम कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस गांव का रहने वाला रामनारायण ठाकुर घर में आया और पानी पीने के लिये मांगा। जिसके बाद वह पीड़िता को जबरदस्ती खींचते हुए दूसरे कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़िता घटना किक जानकारी अपने परिजनों को दी और थाना पत्थलगांव पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। धारा 64(1), 332(ख) बी.एन.एस. एवं धारा 4 पाॅक्सो एक्ट का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी रामनारायण ठाकुर घटना घटित कर फरार चल रहा था। एसपी शशि मोहन सिंह द्वारा घटना को गंभीरता से लिया गया और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हेतु एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में टीम गठित की। फरार आरोपी की सरगर्मी से पतासाजी की जा रही थी। जांच के दौरान मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुये सीतापुर क्षेत्र से उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध घटित करना स्वीकार किया। आरोपी रामनारायण ठाकुर उम्र 43 साल निवासी खारढोढ़ी थाना पत्थलगांव के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे 1.09.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि ‘प्रकरण अत्यंत संवेदनशील है, इस प्रकरण में फरार आरोपी रामनारायण ठाकुर को सीतापुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तारी टीम में शामिल अधि./कर्मचारियों को नगद ईनाम से पुरष्कृत किया गया है।’
- 27 मार्च को रायगढ़ में निकलेगी भव्य श्रीराम शोभायात्रा, सैकड़ों रामभक्तों की बैठक में बनी भव्य आयोजन की रणनीति…. - March 15, 2026
- माता कर्मा जयंती पर सेवा और श्रद्धा का संगम, साहू समाज ने बांटी खिचड़ी व शीतल शरबत… - March 15, 2026
- गोठान का नाम बदलकर ‘सुरभि गौधाम’! सरकार कर रही पुरानी योजना की नई पैकेजिंग – बिनोद भारद्वाज - March 15, 2026
