जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। लॉकडाउन में नियमों का उल्लंघन कर बेवजह घूमने वाले लोगों पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही आज भी जारी है। कोतवाली थाना क्षेत्र के शहीद चौक,ढिमरापुर चौक और सत्तीगुड़ी चौक पर लगभग सैकड़ों लोगों को बेवजह न घूमने की हिदायत देकर छोड़ी गई तो वही लगभग 30 लोगों पर चालानी कार्यवाही की गई है।

ज्ञात हो कोतवाली पुलिस द्वारा लॉकडाउन में नियमों के उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर भी कार्यवाही करते हुए एफ आई आर दर्ज की गई थी। तो वही कल बिना अनुमति के उद्योगों में काम करने के लिए जाने वाले लोगों पर भी चालानी कार्यवाही की गई थी।
थाना प्रभारी मनीष नागर से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह से ही कोतवाली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर बेवजह घूमने वाले लोगों पर कार्यवाही की जा रही है। लगभग 154 लोगों को समझाइश देकर छोड़ी गई है तो वहीं 30 लोगों पर जुर्माने व चलानी कार्रवाई की गई है।
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों सम्मानित हुए पत्रकार शुकदेव वैष्णव… - September 29, 2026
- छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का एक दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन 4 अक्टूबर को रायपुर मे होगा सम्पन्न..नई कार्यकारिणी के निर्वाचन के साथ विवाह योग्य युवाओं का होगा परिचय… - September 29, 2026
- सरिया : फ्लाई ऐश परिवहन मामले में गाड़ियां जब्त…बिना औपचारिक नोटिस वाहन रोकने का ट्रांसपोर्टरों ने लगाया आरोप.. - September 29, 2026
