जगन्नाथ बैरागी

सारंगढ़ । स्थानीय नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई राजेश केजरीवाल एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की पूर्व शाखा अध्यक्ष श्रीमती मधु केजरीवाल की सुपुत्री डॉ आंचल अग्रवाल एवं रायपुर के प्रसिद्ध डॉक्टर अनिमेष चौधरी की धर्मपत्नी श्रीमती डॉ आंचल अग्रवाल बचपन से ही प्रतिभा संपन्न रही । उन्होंने जहां डॉक्टर की पढ़ाई कर आगे बढ़ती हुई अपनी मेहनत , लगन और कर्तव्य परायणता के बलबूते केएमसी मणिपाल कर्नाटक में अध्ययन करते हुए स्त्री रोग विशेषज्ञ की डिग्री हासिल करते हुए एमडी बन उन्होंने सारंगढ़ नगर ही नहीं अपितु पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित की है ।

विदित हो कि – डॉ आंचल अग्रवाल प्रतिष्ठित व्यवसायी दीपक केजरीवाल एवं सौरभ केजरीवाल की बहन है । उनके इस उपलब्धि पर आंचलिक अग्रवाल महासभा के महामंत्री महेंद्र केजरीवाल ने इस उपलब्धि के लिए डॉक्टर आंचल को बधाई ज्ञापित कियें है , वही सारंगढ़ अग्रसेन सेवा संघ अध्यक्ष रमेश केडिया ने आंचल अग्रवाल की इस उपलब्धि को उन्होंने सारंगढ़ के इतिहास को दोहराने वाली बताते हुए कहे कि – शहर के प्रथम अग्रवाल डॉक्टर इंदरमल केडिया की तरह महारत हासिल की है आज डॉ आंचल अग्रवाल एमडी की उपाधि प्राप्त कर सारंगढ़ को ही नहीं अपितु पूरे रायगढ़ जिला को गौरवान्वित की है । हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं । इस कड़ी में डॉक्टर जेएन शुक्ला , डॉक्टर अनूप केजरीवाल ने डॉ आंचल अग्रवाल को स्त्री रोग विशेषज्ञ एमडी बनने पर बधाई ज्ञापित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना कियें है ।
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों सम्मानित हुए पत्रकार शुकदेव वैष्णव… - September 29, 2026
- छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का एक दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन 4 अक्टूबर को रायपुर मे होगा सम्पन्न..नई कार्यकारिणी के निर्वाचन के साथ विवाह योग्य युवाओं का होगा परिचय… - September 29, 2026
- सरिया : फ्लाई ऐश परिवहन मामले में गाड़ियां जब्त…बिना औपचारिक नोटिस वाहन रोकने का ट्रांसपोर्टरों ने लगाया आरोप.. - September 29, 2026
