सारंगढ़ बिलाईगढ़, 7 अगस्त 2024/सारंगढ़ और बरमकेला ब्लॉक क्षेत्र में 8 अगस्त को आधार कार्ड अपडेट, आयुष्मान, श्रम और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का पंजीयन शिविर आयोजित किया जाएगा। इन सभी कार्यों के लिए शासन द्वारा निर्धारित शुल्क का भुगतान हितग्राहियों से किया जाएगा। सारंगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सोढाडीह, खुर्सी, पाट, बोहारडीह, गंजाईभौना, अमझर, खज़री, मुड़पार छोटे, चनामुड़ा, हिर्री, परसापाली, चंदई, मुड़वाभांठा, हरदी, कटेकोनी, कोतमरा, भद्रा, उलखर, कोतरी, दानसरा, सहसपानी, रामटेक, सालर, खम्हारपाली, उधरा, दहिदा, धौराभांठा, भौरादादर, माधोपाली, तिलाईमुडा, चिखली, बरभाठा और कपिस्दा अ के साथ साथ सारंगढ़ के वार्ड 10 रानीसागर, वार्ड 15 रेंजरपारा और देवारपारा में शिविर होगा। इसी प्रकार बरमकेला ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम नावापारा, लेंधरा 1, बार, रिसोरा 1, बुदेली, सकरतुंगा, डभरा, तौंसीर, बरमकेला 1, बनहर, खोरिगांव, बिरनीपाली, लिंजीर, डोंगरीपाली, लोधीया गौरडीह, बिलाईगढ़ अ, झाल, बोंदा, जोगनीपाली, गोबरसिंहा, परसकोल, कटंगपाली अ, सोनबला, मारोदरहा, भठली, पिहरा, देवगांव, साल्हेओना, जलगढ़, बैगिनडीह, लुकापारा, बीजामाला, नदीगांव, हट्टापाली, और अमलीपाली में संयुक्त रूप से, पंचधार, हिर्री, पोरथ, कपरतुंगा, सांकरा, कर्राकोट तथा सरिया के वार्ड 9 में शिविर आयोजित होगा।

- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026
- क्या सरसों का तेल, नमक और लौंग से दूर हो जाएगा दातों का पीलापन दूर? एक्सपर्ट से जानें वायरल दावे का सच… - June 14, 2026
- इम्तियाज और कंगना की फिल्म पर भारी पड़ी हॉंटेड 3D, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों से की ज्यादा कमाई… - June 14, 2026

