जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़।नया शनि मंदिर के सामने रेलवे ट्रैक पर आज एक व्यक्ति की संदिग्ध लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस के जवान ASI आर एस लकड़ा आरक्षक लकेश्वर मिरी मौके पर पहुंचे जिनके सफल प्रयास से मृत व्यक्ति की शिनाख्ती की गई।। अंदेशा जताया जा रहा है कि व्यक्ति की ट्रेन में टकराने से मौत हुई है।
युवक की शिनाख्त लाल कुमार नायक उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। जो अभी वर्तमान में सोनुमुड़ा में रहता था। युवक अविववाहित था। जिसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।युवक का वास्तविक निवास कोड़ातराई पुसौर को बताया जा रहा है। फिलहाल घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का एक दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन 4 अक्टूबर को रायपुर मे होगा सम्पन्न..नई कार्यकारिणी के निर्वाचन के साथ विवाह योग्य युवाओं का होगा परिचय… - September 29, 2026
- सरिया : फ्लाई ऐश परिवहन मामले में गाड़ियां जब्त…बिना औपचारिक नोटिस वाहन रोकने का ट्रांसपोर्टरों ने लगाया आरोप.. - September 29, 2026
- ‘वोट चोरी’ के सवालों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन… - September 28, 2026
