जगन्नाथ बैरागी

जांजगीर-चांपा। जांजगीर में सड़क हादसे में कोरोना संक्रमित मरीज और एंबुलेंस के ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि मरीज की पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें बिलासपुर CIMS में भर्ती कराया गया है। हादसा अकलतरा के ग्राम करूमहु पास नेशनल हाईवे पर हुआ। बिलासपुर जाने के दौरान वहां एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। बताया जा रहा है कि ट्रक का ब्रेक डाउन हो गया था।
जानकारी के मुताबिक, बलौदा के ग्राम हरदी विशाल निवासी चंद्रराम महिलांगे (45) पुत्र मेघवाराम महिलांगे कोरोना पॉजिटिव थे। होम आइसोलेशन में रहकर ही उनका उपचार चल रहा था। 4 दिन पहले उन्हें सांस लेने में दिक्कत शुरू हुई तो जांजगीर स्थित आकांक्षा कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया था। देर रात करीब 12 बजे पैरालिसिस का अटैक आया और तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो उन्हें बिलासपुर स्थित CIMS रेफर कर दिया गया।
मां-बेटे की हालत गंभीर, ड्राइवर का शव परिजनों को सौंपा गया
हादसे में मरीज चंद्रराम की पत्नी पुनिबाई और पुत्र दीपक के सिर और कंधे पर गंभीर चोट आई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद CIMS रेफर कर दिया गया है। जबकि ड्राइवर धीरज के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं चंद्रराम के शव का कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया जाएगा।
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों सम्मानित हुए पत्रकार शुकदेव वैष्णव… - September 29, 2026
- छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का एक दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन 4 अक्टूबर को रायपुर मे होगा सम्पन्न..नई कार्यकारिणी के निर्वाचन के साथ विवाह योग्य युवाओं का होगा परिचय… - September 29, 2026
- सरिया : फ्लाई ऐश परिवहन मामले में गाड़ियां जब्त…बिना औपचारिक नोटिस वाहन रोकने का ट्रांसपोर्टरों ने लगाया आरोप.. - September 29, 2026
