श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का इंतजार अब खत्म हो गया है। तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। भारतीय टीम में एकदिवसीय सीरीज के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे दिग्गज शामिल हैं।
उधर टी20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया है। टी20 टीम में हार्दिक पांड्या को भी शामिल किया गया है। मजेदार बात तो यह है कि शुभमन गिल को टी20 में उपकप्तान बनाया गया है। श्रेयस अय्यर के वापसी हुई है और वनडे में रियान पराग को शामिल किया गया है।
इस टीम में शुभमन गिल को टी20 और वनडे दोनों के लिए ही उपकप्तान बनाया गया है। इसका मतलब है कि भविष्य की योजनाओं में गिल को कप्तानी के लिए तैयार किया जाएगा। एकदिवसीय टीम में हार्दिक पांड्या को शामिल नहीं किया गया है।
भारत की टी20 टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह , खलील अहमद, सिराज।
भारत की वनडे टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।
हार्दिक पांड्या ने एकदिवसीय सीरीज से खुद को अनुपलब्ध बताया था। इस वजह से उनको टीम में शामिल नहीं किया गया है। श्रेयस अय्यर की वापसी टीम इंडिया को अनुभव और मजबूती प्रदान करेगी। अय्यर को अब वार्षिक अनुबंध भी मिल जाएगा। रणजी ट्रॉफी में नहीं खेलने की वजह से अय्यर को अनुबंध से बाहर किया गया था। अब उनके लिए सब कुछ ठीक हो रहा है। श्रीलंका दौरे पर 27 जुलाई को भारतीय टीम पहला टी20 मुकाबला खेलेगी।
दूसरा टी20 मैच 28 और तीसरा मुकाबला 30 जुलाई को खेला जाएगा। एकदिवसीय सीरीज में पहला मैच 2 अगस्त को खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 4 और अंतिम मुकाबला 7 अगस्त को खेला जाएगा।
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
