रायगढ़। दिनांक 15.07.2024 को पूंजीपथरा पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर इंदिराआवास तुमीडीह में भरत सागर के मकान पर दबिश दिया गया । पुलिस को सूचना मिली थी कि भरत सागर अपने घर में भारी मात्रा में महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है । रेड दौरान घर में मिले भरत सागर को शराब बेचने के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर शराब बिक्री करना स्वीकार किया जिसके कब्जे से 250-250 एम एल 39 नग पन्नी पाउच एवं 500- 500 एम एल 18 नग पन्नी पाउच शराब तथा एक पीला रंग के प्लास्टिक डिब्बा में करीब 04 लीटर महुआ शराब *जुमला 22 लीटर कीमती ₹2,200* का जप्त किया गया है । *आरोपी भरत सागर पिता शत्रुघन सागर उम्र 34 वर्ष निवासी इंदिराआवास तुमीडीह थाना पूंजीपथरा जिला रायगढ़* के कृत्य पर थाना पूंजीपथरा में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है । शराब रेड कार्यवाही में प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, आरक्षक बालचंद राव, धर्मेन्द्र सिंह और अभिषेक द्विवेदी शामिल थे ।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
