रायगढ़ । थाना कोतवाली में बीते 03 जून को स्थानीय रहवासी द्वारा उसकी नाबालिक लड़की को सचिन बाग उर्फ बिट्टू निवासी रायगढ़ द्वारा फुसलाकर भगा ले जाने और शारीरिक संबंध बनाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया ।

रिपोर्टकर्ता ने बताया कि सचिन बाग का उनके घर आना जाना था, सचिन परिवार के लोगों से घुल मिल गया था । 03 जून की रात बालिका कहीं चली गई थी जिसे खोजबीन करने पर सुबह मिली । लड़की बताई कि सचिन बाग उर्फ बिट्टू उसे रात को मोटरसाइकिल पल्सर में बिठाकर ले गया था और वापस ढिमरापुर के पास छोड़ दिया था । लड़की ने पूछताछ पर मार्च 2024 में सचिन बाग द्वारा शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाना है, रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अप.क्र. 331/2024 धारा 363, 376, 376(2)(n) आईपीसी 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । आरोपी फरार था, इसी बीच लड़की 05 जून को बिना बताये कहीं चली गई थी जिसे कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा आरोपित के घर से दस्तयाब किया गया । बालिका ने अपने कथन में सचिन बाग उर्फ बिट्टु के द्वारा बहला फुसलाकर बाइक पर संबलपुर ले जाना बताई । आरोपी सचिन बाग पिता किशोर बाग 24 साल निवासी रायगढ़ को आज गिरफ्तार कर आरोपी से पल्सर बाइक की जप्ती की गई है । बालिका की दस्तयाबी, आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर एवं हमराह स्टाफ की विशेष भूमिका रही है ।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
