छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में इन दिनों झोलाछाप डॉक्टरों (Fraud Doctors) का बोलबाला देखने को मिल रहा है. झोलाछाप डॉक्टर बिना किसी डर के ग्रामीण इलाकों (Rural Areas) में छोटे से बड़े बीमारियों का इलाज करने के साथ ही इलाज के नाम पर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं.

जिले की वाड्रफनगर विकासखंड के पंडरी गांव से इससे जुड़ा एक नया मामला सामने आया है. एक महिला की जबरदस्ती पाइल्स की ऑपरेशन (Piles Operation) कर दी गई, जिसके बाद महिला की हालत नाजुक है.
बिना दवा दिए सिधा कर दिया ऑपरेशन
पंडरी गांव की महिला पाइल्स की समस्या लेकर गांव के ही गुप्ता मेडिकल स्टोर संचालक के पास गई थी, लेकिन मेडिकल दुकान के संचालक ने महिला को अपने झांसे में लेकर पाइल्स की सर्जरी कर दी. इसके एवज में मेडिकल स्टोर के संचालक ने पीड़ित परिवार से रुपए भी ले लिए. इसके बाद महिला की स्थिति काफी बिगड़ने लगी. महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उसे अंबिकापुर स्थित मिशन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका पुनः सर्जरी किया गया और स्थिति सामान्य हुई. पीड़ित के परिजन ने बताया कि अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में लगभग दो लाख रुपये भी खर्च हो गए.
दवा बेचने की अनुमति और कर दी सर्जरी
सबसे बड़ी बात यह है कि जिन्हें केवल दवा बेचने की अनुमति शासन ने दे रखी है, वह अब पीठ पीछे सर्जरी जैसे कार्य करने लगे हैं. जिसके लिए आवश्यक सामग्री भी उनके पास उपलब्ध नहीं है. आपको बता दें कि क्षेत्र में कई ऐसे मेडिकल स्टोर एवं झोलाछाप डॉक्टर फल फूल रहे हैं, जो अवैध चिकित्सकिय कार्य कर रहे हैं. वही इस ओर शासन प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है.
मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ होगी कार्रवाई
पूरे मामले को लेकर विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शशांक गुप्ता से जब बात की गई, तो उन्होंने बताया कि मामला मीडिया के माध्यम से हमारे सामने आया है और मेडिकल स्टोर संचालक के द्वारा ऐसी कृत्य की गई है तो जांच कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
