पत्नी की फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील बातें, पति की खौफनाक करतूत से पुलिस भी हैरान…
यूपी के बाराबंकी में एक पति की गजब करतूत सामने आई है। यहां पति ने पत्नी की ही फोटो इस्तेमाल कर उसके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बना दी। यही नहीं, काफी लोगों को फ्रेंड बनाकर उनसे अश्लील बातें भी करने लगा।
जब इसकी जानकारी पत्नी को लगी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने भी जब यह सुना तो हैरान रह गई। पत्नी ने इसकी शिकायत एसपी से की। एएसीपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पति के साथ ही चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पत्नी के अनुसार कार और आठ लाख रुपए दहेज में न मिलने से नाराज होकर पति ने उसे बदनाम करने के लिए इस तरह का कदम उठाया है।
कोतवाली क्षेत्र के बंकी के नई बस्ती निवासी महिला ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसकी शादी करीब आठ साल पहले अरमान निवासी सिविल लाइन्स के साथ हुई थी। शादी के बाद कम दहेज को लेकर पति व ससुराल वाले उसे मारपीट कर परेशान करते थे। उसके ससुर के निधन के बाद उसके पति अरमान को मृतक आश्रित की जगह पर फतेहपुर ब्लाक में नौकरी मिल गई। नौकरी मिलने के बाद ससुराल वाले उसे अधिक परेशान करने लगे।
विवाहिता ने बताया कि उसका पति नशे का आदी है। वह तेजाब से जला देने की धमकी देता था। कुछ दिन बाद विवाहिता के परिजनों ने ससुराल वालों को आठ लाख रुपये व कार खरीदने के लिए रुपया दिया। करीब दस माह पूर्व पति व ससुराल वालों ने उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। उसके जाने के कुछ दिन बाद उसके पति अरमान ने उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगो को शेयर कर दी और उस पर गंदी-गंदी बाते लिखकर पोस्ट कर दी। विवाहिता का कहना है उसकी फर्जी फेसबुक आईडी से सोशल मीडिया पर वाइरल होने से उसकी बहुत बदनामी हुई है। विवाहिता की तहरीर मिलने पर पुलिस ने पति अरमान जेठ रिजवान, सास व एक अन्य पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- शरीर में नजर आ रहे ये लक्षण न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं यूरिक एसिड बढ़ने के संकेत; कैसे करें कंट्रोल? - March 8, 2026
- खाना बनाने का नहीं है मन, बस 10 मिनट में तैयार करें प्याज और मलाई से बनी ये टेस्टी सब्जी, नोट कर लें इंस्टेंट रेसिपी… - March 8, 2026
- धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर में दिखे ये 6 चेहरे, जानें बड़े साहब का है नाम? - March 8, 2026
