भटगांव । बिलाईगढ़ विधान सभा के डॉ दिनेश जांगड़े ने सेम पित्रोदा को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पर पुनः बहाल किए जाने पर तीखा हमला बोला है। डॉ जांगड़े ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान विरासत टैक्स लगाने, रंगभेद आदि से जुड़े बयानों के मद्देनजर राहुल गांधी के सलाहकार पित्रोदा को हटाया गया था, लेकिन अपने इस फैसले से पलटकर कांग्रेस नेतृत्व ने यह स्पष्ट कर दिया है कि – उनके लिए देश के लोग नही सैम अंकल प्राथमिकता रखते है। पित्रोदा की बहाली ने कांग्रेस की उस विकृत राजनीतिक मांनसिकता को भी साफ कर दिया है कि – विरासत टैक्स, रंगभेद जैसे बयान कांग्रेस की सोची समझी साजिश रण नीति के तहत दिए गए, और विवाद के चलते वोट बैंक के डैमेज कंट्रोल के लिहाज से पित्रोदा को हटाने का काम किया लेकिन अब यह आईने की तरह साफ हो गया है की बयान कांग्रेस के अधिकारिक स्टैंड ही है।

डॉ दिनेश ने कहा कि- कांग्रेस के तमाम बयान बहुत ही सोचे समझे होते है , ताकि समाज में अलगाव और घृणा फैले। ये बयान चुनावी नफे नुकसान को ध्यान मे रखकर दिए जाते है, फिर दिखावे के लिए कार्रवाई करने के बाद निर्लज्जता पूर्वक उसे उस पद पर बहाल किया जाता है। जांगड़े ने कहा कि – पित्रोदा की तरह ही, जज बनने का झांसा देकर दुष्कर्म करते कैमरे मे कैद हुए अभिषेक मनु सिंघवी को प्रवक्ता पद से हटाने के बाद फिर उन्हें प्रवक्ता बना दिया गया। कां. के ये राजनीतिक फैसले देश की गरिमा, लोकतांत्रिक व सामाजिक मर्यादा पर गहरी चोट करने वाले है, जिसकी जितनी निंदा की जाए, कम ही है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
