सारंगढ़ । वीरांगना चैरिटेबल ट्रस्ट सारंगढ़ द्वारा महिलाओं को लेकर बनाई गई यह ट्रस्ट जिसका मुख्य उद्देश्य जन सेवा समाज सेवा और देश सेवा है इसी उद्देश्य के अनुरूप संस्था के महिलाओ द्वारा ग्राम-लेन्ध्रा (छोटे) में श्री पूज्यनीय सेवा वृद्धाआश्रम का निर्माण कार्य किया जा रहा है , जहाँ बेसहारा वृद्धा महिला व पुरुषो की सेवा की जायेगी । वृद्ध आश्रम के लिए सबसे महत्वपूर्ण था भूमि और इस कार्य में अहम भूमिका निभाते हुए ग्राम पंचायत लेन्ध्रा (छोटे) के सरपंच द्वारा भूमि प्रदान की गई । जिस भूमि में वृद्धा आश्रम निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। अतः आप सभी नागरिको से विनम्र निवेदन है कि – आप सभी इस धर्मार्थ सेवा मे अपना अनुदान राशि प्रदान करने की कृपा करें। वीरांगना चैरिटेबल ट्रस्ट सारंगढ़ अध्यक्ष श्रीमती हेमन्ती भारती द्वारा यह जानकारी प्रदान की गई है । वीरांगना चैरिटेबल ट्रस्ट की संरक्षक विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े को बनाया गया है ।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
