रायपुर के मौदहापारा इलाके में बलवा, दो गुटों के बीच हुआ पथराव, एटम और पेट्रोल बम भी फेंके गए…
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के मौदहापारा इलाके में दो गुटों के बीच झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हुआ है। इस पूरे घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एटम बम, पेट्रोल बम और जलता सिलेंडर फेंका जा रहा है। इसके साथ ही मोहल्ले में बने घरों में पत्थर और बीयर की बोतलें भी फेंकी गई है। घटना के बाद से इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को स्थानीय लोगों और नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद एक बड़े झगड़े में तब्दील हो गया। दोनों गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ है। इस मामले का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें एटम बम, पेट्रोल बम और जलता सिलेंडर फेंका जा रहा है। घरों की छत पर पत्थर और बीयर की बोतलें भी फेंकी गई है। फिलहाल इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती गई है और आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं।
- सारंगढ़:मौत का कुआं, 30 फीट गहरी खाई में समाया अनियंत्रित ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर घायल… - April 23, 2026
- छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य ‘विष्णु महायज्ञ’ एवं ‘बटुक संस्कार’ संपन्न…राष्ट्रीय महासचिव के एक आह्वान पर छत्तीसगढ़ के कोने कोने से पधारे वैष्णव पदाधिकारी..मुख्यमंत्री द्वारा समाज भवन के लिए 20 लाख की घोषणा..5 डिसमिल जमीन का संकल्प.. - April 23, 2026
- “सारंगढ़ नपा अध्यक्ष सोनी बंजारे की कुर्सी बरकरार…हाईकोर्ट ने लगाई निष्कासन पर रोक.. - April 22, 2026

