आधी रात को आशिक के साथ रंगरलियां मना रही थी, कमरे में आ धमका 22 साल का बेटा, काट दिया प्रेमी का प्राइवेट पार्ट…
आजादी पंसद दुनिया में आज कल एक्सट्रा मैरिटल अफेयर का चलन बेहद तेजी से बढ़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि शादीशुदा लोग भी अपने पार्टनर को छोड़कर लिव इन में रहने लग जाते हैं। लेकिन ऐसे अधिकतर मामलों को अंत दर्दनाक ही होता है। ऐसा ही एक मामला पंजाब के अबोहर से सामने आया है, जहां अपनी मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर 22 साल का बेटा बौखला उठा। इसके बाद बेटे ने अपनी मां के आशिक का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया।
मिली जानकारी के अनुसार धर्मपुरा गांव के 50 वर्षीय स्वर्ण के गांव की एक महिला से पिछले काफी समय से अवैध संबंध थे। यह बात उसके परिवार वालों को गवारा नहीं थी। रविवार रात महिला का पति और बेटा काम पर गए हुए थे जबकि स्वर्ण रविवार रात करीब 12 बजे खेत से वापिस आया और सीधा घर में महिला से मिलने पहुंच गया। इसके कुछ समय बाद ही महिला का बेटा घर आया तो स्वर्ण को आपत्तिजनक हालत में देखकर उसका खून खौल गया।
तैश में आए युवक ने घर पर रखी कुल्हाडी से स्वर्ण पर इतने वार किए कि उसकी एक टांग के कई टुकडे कर दिए और दूसरी टांग व बाजू पर भी कई वार किए। इतना ही नहीं गुस्साए युवक ने स्वर्ण का गुप्तांग भी काट दिया। परिवार के व्यक्ति ने ही इसकी सूचना ग्राम पंचायत को दी। करीब दो घंटे बाद पंचायत वहां पहुंची तो स्वर्ण को खून से लथपथ पड़ा देख पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद देर रात करीब 3 बजे एंबुलेंस गांव में आई और स्वर्ण को खून से लथपत हालत में इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाई।
- सारंगढ़:मौत का कुआं, 30 फीट गहरी खाई में समाया अनियंत्रित ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर घायल… - April 23, 2026
- छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य ‘विष्णु महायज्ञ’ एवं ‘बटुक संस्कार’ संपन्न…राष्ट्रीय महासचिव के एक आह्वान पर छत्तीसगढ़ के कोने कोने से पधारे वैष्णव पदाधिकारी..मुख्यमंत्री द्वारा समाज भवन के लिए 20 लाख की घोषणा..5 डिसमिल जमीन का संकल्प.. - April 23, 2026
- “सारंगढ़ नपा अध्यक्ष सोनी बंजारे की कुर्सी बरकरार…हाईकोर्ट ने लगाई निष्कासन पर रोक.. - April 22, 2026

