कांकेर : बिजली सुधार के लिए खंभे पर चढ़े लाइनमैन की कंरट लगने से मौत हो गई। कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सुलंगी में 18 जून को सुबह से ही विद्युत कर्मचारी हाईटेंशन 130 केवी लाइन के खंभे में सुधार कार्य के लिए ऊपर चढ़ा था।

इसी दौरान अचानक विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा लाइन सप्लाई को शुरू कर दिया गया, जिसके कारण खंभे के ऊपर चढ़े विद्युत कर्मचारी किशुन कुमार दर्रों चारामा निवासी बिजली के चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, घटना के बाद तुरंत ही बाकी कर्मचारियों ने जानकारी कोयलीबेडा थाने में दी गई। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।
काफी देर तक खंभे में लटकता रहा शव
घटना के बाद लगभग एक से दो घंटे तक विद्युत कर्मचारी किशून कुमार दर्रों का शव खंभे के ऊपर ही लटकता रहा। खंभे में करंट सप्लाई चालू होने के कारण कोई भी कर्मचारी शव को निकालने कि कोशिश नहीं की। लगभग दो घंटे बाद करंट सप्लाई बंद कराने के बाद शव को खंभे से उतारा गया।
विद्युत विभाग की लापरवाही से गई जान
विद्युत विभाग कि बड़ी लापरवाही है, जिसके चलते सुधार कार्य में लगे लाइनमैन कि जान चली गई है। लाइनमैन खंभे के ऊपर चढ़कर सुधार कार्य कर रहा था, उसी दौरान बिना सूचना के ही जिस लाइन में सुधार कार्य किया जा रहा था वहां कि सप्लाई लाईन को विभाग द्वारा शुरू कर दिया गया, जिसकी चपेट में आने से लाइनमैन कि मौत हो गई है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
